Class IX

                                                             By Mr. Prakash (TGT-Hindi)
                                                                           Sub:- Hindi

  1. कक्षा - अलंकार पार्ट - 1    
  2. अलंकार पार्ट -2
  3. श्लेष अलंकार
  4. पुनरुक्ति एवं वक्रोक्ति आलंकार
  5. संज्ञा
  6. जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा
  7. वाच्य
  8. कर्मवाच्य एवं भाववाच्य
9. 
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर अनुच्छेद में से छांटकर लिखिए ।
आज पूरा विश्व अदृश्य राक्षस के आतंक से सहमा हुआ है ।
दिनो -दिन उसका आतंक बढ़ता जा रहा है, वह लाखों लोगों को अपने मुँह का निवाला बना चुका है । उस राक्षस का नाम है कोरोना । कोरोना का इतना आतंक है कि लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया है, यहाँ तक कि जो लोग घर पर सिर्फ सोने के लिए आते थे वे कोरोना की महिमा से घर की शान बढ़ा रहे हैं । पूरे विश्व की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है । कोरोना योद्घा इस राक्षस पर विजय पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात रणक्षेत्र में डटे हुए हैं ।कोरोना राक्षस का जन्म दिसंबर 19 
चीन के वुहान में हुआ, इसलिए इसका नामकरण संस्कार में "कोविड-19" नाम पड़ा । कोरोना के माता-पिता चमगादड़ हैं । कहा जाता है कि चीन के आधुनिक मानव ने कोरोना वायरस के माता-पिता की हत्या कर दिया और अपने जीभ की महत्वाकांक्षा को तृप्ति करके आनंद का अनुभव किया । 
अपने माता -पिता की हत्या से आक्रोशित कोरोना ने पूरे मानवजाति को समाप्त कर देने की भीष्म प्रतिज्ञा कर डाली,और वह काल बनकर धीरे -धीरे सबको अपना ग्रास
बनाता जा रहा है । इसका संक्रमण मन के समान तेजगति से फैलता है ।विश्व भर के वैज्ञानिक इसके संहार का खोज रहे हैं परंतु उसका समूल नाश करने वाला ब्रह्मास्त्र कोई नहीं खोज पाया । इस खतरनाक राक्षस को मारने के लिए हमे 
सामाजिक दूरी और सफाई जैसे हथियार प्रयोग करना चाहिए । प्रकृति से छेड़छाड़ बंद करके भौतिकतावाद पर ज्यादा आश्रित नहीं होना है । उस ईश्वर पर विश्वास करो जो सभी का जीवनदाता है, पालनहार है, रखवाला है, सबके हृदय में रहता है, उसके लिए सभी मानव समान हैं चाहे वह किसी भी धर्म, संप्रदाय, या जाति का हो ।
1) पूरा विश्व किसके आतंक से सहमा हुआ है? 
2) कोरोना के कारण लोगों ने क्या कर लिया है? 
3) इस राक्षस का जन्म कहाँ हुआ? 
4) इस महामारी से हम कैसे बच सकते हैं 
5) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।


Post a Comment

1 Comments